अररिया से बड़ी खबर: परिवार का सहारा लापता, तीन बच्चों की आंखें आज भी पिता के इंतजार में
अररिया जिले के सिमरा क्षेत्र से एक बेहद भावुक और चिंताजनक मामला सामने आया है। मदारगंज, सिमरा निवासी हीरालाल पासवान, पिता राजेंद्र पासवान, बीते कुछ समय पहले अपने घर से रोजगार की तलाश में तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाने के लिए निकले थे।
परिजनों के अनुसार, हीरालाल पासवान पहले सिमरा रेलवे स्टेशन से कटिहार जंक्शन पहुंचे थे, जहां से उन्हें तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिए टिकट बनवाना था। बताया जाता है कि वह कन्याकुमारी स्थित एक स्वीट बेकरी फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है और आज तक वह अपने घर वापस नहीं लौटे हैं।
सबसे मार्मिक बात यह है कि घर पर उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग 15 वर्ष, 13 वर्ष और 10 वर्ष है। परिवार के लोग हर दिन इस उम्मीद में दरवाजे की ओर देखते हैं कि शायद आज हीरालाल घर लौट आएंगे। लेकिन समय बीतता जा रहा है और उनकी कोई खबर नहीं मिल रही है।
परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। घर का मुख्य सहारा होने के कारण उनके लापता होने से पूरे परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।
परिवार ने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि यदि हीरालाल पासवान के संबंध में कोई जानकारी मिले तो उनकी खोज में हर संभव सहायता की जाए। साथ ही आम जनता से भी विनम्र अनुरोध किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को हीरालाल पासवान के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
📞 9523252174
📞 9798672017
स्थायी पता:
हीरालाल पासवान
पिता – राजेंद्र पासवान
ग्राम – मदारगंज, सिमरा
जिला – अररिया, बिहार
पिन कोड – 854318
हम सभी दर्शकों और नागरिकों से अपील करते हैं कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें। आपकी एक छोटी-सी मदद तीन बच्चों को उनके पिता से और एक परिवार को उसके सहारे से मिला सकती है।
यदि आपने इन्हें कहीं देखा है या इनके बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।