सूरजगढ़: सहुुर गांव के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में एएनएम के बदले पति कर रहे थे ड्यूटी, स्पष्टीकरण मांगा गया
सूरजगढ़ा प्रखंड के सहुर गांव स्थित HWC में ANM रूपम रत्ती की जगह उसके पति पंकज कुमार द्वारा ड्यूटी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार अपराह्न 3:20 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई.के.दिवाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ANM से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी.