चुनार: अदलहाट में शॉर्ट सर्किट से आग, 25 लाख की संपत्ति जलकर राख
मिर्ज़ापुर-अदलहाट के तीन मंजिला मकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 25 लाख की संपत्ति जल गई। मकान में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने तीन घंटे तक आग बुझाई, फायर ब्रिगेड बाद में पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।