हुज़ूर: साकेत नगर के सार्वजनिक पार्क पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट सख्त, 4 हफ्ते में हटाने के निर्देश
Huzur, Bhopal | Apr 10, 2026 राजधानी भोपाल के साकेत नगर स्थित एक सार्वजनिक पार्क पर अतिक्रमण के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर खंडपीठ ने पहली ही सुनवाई में नगर निगम कमिश्नर को 4 सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।