गया शहर में फिल्म यादव जी के लव स्टोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गया है। बुधवार को दोपहर 12 बजे अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ से जुड़े बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और फिल्म निर्माता के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिन पर फिल्म के प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराया गया था।