लातेहार: राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम रविवार सुबह 10 बजे नेमरा पहुंचे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि
इस दौरान श्री राम ने दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर उपस्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताते हुए ढांढस दिया ।यह जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने दिया है।