महोबा: जिला अस्पताल में निःशुल्क जांच सुविधा शुरू, कोवास मशीन से थायराइड, विटामिन, हार्मोन्स और पीएसए की होगी जांच
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 महोबा जिला अस्पताल की आईपीएचएल लैब में करीब 40 लाख रुपये की आधुनिक कोवास मशीन से सोमवार से थायराइड, विटामिन बी, डी, बी-12, आयरन, हार्मोन्स और पीएसए यानी प्रोस्टेट संबंधी जांच शुरू हो गई। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने स्वयं जांच कराकर मशीन की गुणवत्ता परखी। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर ने लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण दिया।