राजपुर: खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर, कब्जा दिलाने की कार्रवाई पर उठे सवाल
बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। खेती-किसानी के सबसे अहम समय में प्रशासन ने जमीन का कब्जा दिलाने के लिए खड़ी मक्के की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। मामला राजपुर जनपद के ग्राम पंचायत सिधमा