जमुई: नावाडीह के पास वन विभाग की टीम ने जंगली लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 2, 2024 जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह के पास से वन विभाग की टीम ने बुधवार की शाम करीब 04:00 बजे तस्करी के लिए ट्रैक्टर से ले जाई जा रही जंगली लकड़ी को जब्त किया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक की पहचान छोटकी ठाढ़ी गांव निवासी उमेश पासवान के रूप में हुई है। ट्रैक्टर मालिक की पहचान की जा रही है।