लखीमपुर: रुद्रपुर में हुए अग्निकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह, पीड़ितों को सहायता सामग्री कराई वितरित
थाना खीरी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से 2 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। दोनों मरने वाले भाई-बहन हैं। वही उनके पिता को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह गुरुवार को मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को सहायता सामग्री वितरित कराई है।