लखीमपुर: खीरी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग 6 घर जलकर हुए खाक 2 की मौत 3 गंभीर रूप से झुलसे
खीरी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात कर्म के चलते बीती देर रात लगी भीषण आग 6 घर जलकर खाक हो गए हैं। अग्निकांड में दो लोगों की अंकित पुत्र रामपाल व अंजलि पुत्री रामपाल की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसा हुए तीनों लोगों का इलाज आज तक जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं पता नहीं चल सका है।