लखीमपुर: पिपरिया बाईपास गांव में मानसिक रूप से पीड़ित 12 वर्षीय किशोर ने घर में फंदे से लटक कर की आत्महत्या
सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी चौकी क्षेत्र के पिपरिया बाईपास गांव में मानसिक रूप से पीड़ित 12 वर्षीय किशोर पुष्कर उर्फ सूर्या पुत्र अतुल ने बीते दिन घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों ने घर पहुंच कर शव को लटका देखा तो पुलिस सूचना को दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।