लखीमपुर: रुद्रपुर गांव में पहुंचे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात
खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव में अग्नि पीड़ितों से मुलाकात करने आज डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा पहुंचे हैं। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने अपनी पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण की है। उच्च अधिकारियों ने पीड़ितों को सरकार व प्रशासन की तरफ से मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।