लखीमपुर: लोनपुरवा गांव में आम के बाग के पास मिले अज्ञात युवक के शव की हुई शिनाख्त
लोनपुरवा गांव में आम के बाग के पास मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। बता दें कि ओयल चौकी क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में बुधवार शाम करीब 4 बजे आम के बाग के पास पेड़ के नीचे खून से लतपथ हालत में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के पास से अवैध देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद हुई थी। गुरुवार की सुबह मृतक के शव की शिनाख्त विकास वर्मा निवासी अटकोनवा थाना फरधान के रूप में हुई है।