लखीमपुर: ओयल चौकी क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला था शव, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सदर विधायक
लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओयल चौकी क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का बीती शाम शव मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। आज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है।