प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी पुलिस पर गंभीर आरोप, अदालत के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी से खुलेंगे राज
प्रतापगढ़ जिले में छोटीसादड़ी थाने की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वर्दी के रसूख और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर एक किसान को फर्जी मामले में फंसाने और एक दिव्यांग बुजुर्ग की मौत का कारण बनने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्रकरण में पुलिस टीम पर आरोप है कि उन्हों