विशेष अभियान के तहत 7 वांछित और वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप।
सीतापुर: जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सख्त निर्देश दिए गए। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 07 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी का थानावार विवरण:
थाना इमलिया सुल्तानपुर: पुलिस टीम ने वाद संख्या 2401764/18 से संबंधित वारंटी अभियुक्त असलम पुत्र हनीफ (निवासी- मधवापुर) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना तालगांव: पुलिस टीम ने वाद संख्या 7085/18 के वारंटी संजय पुत्र बंशीधर वर्मा और वाद संख्या 253/15 के वारंटी राजु सिंह पुत्र पल्लू उर्फ कच्चू सिंह (दोनों निवासी- तालगांव क्षेत्र) को गिरफ्तार किया।
थाना रामपुर मथुरा: पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 197/2026 (धारा 87/317(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त उमेश पुत्र कैलाश (निवासी- शुकुलपुरवा) को गिरफ्तार किया।
थाना रामपुर कलां: पुलिस टीम ने वारंटी विरेन्द्र पुत्र गरीबे, ध्रुव सिंह उर्फ गायबक्श सिंह (निवासीगण- थानगांव) को गिरफ्तार करने के साथ ही, मुकदमा अपराध संख्या 130/26 (धारा 137(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन यादव पुत्र दीलीप यादव (निवासी- मातीनपुरवा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया।
थाना महोली: पुलिस टीम ने वाद संख्या 911/09 से संबंधित वारंटी अभियुक्त तोलेराम पुत्र छेद्दू (निवासी- प्रीतमपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #BreakingNewsSitapur #CrimeNews #SitapurNews