अलीगढ़ थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 116 पर एक पीक अप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पीक अप में सवार एक युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीक अप का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे दुर्घटना हुई। सूचना के बाद एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल मेघराज ने मौके पर पंहुच जानकारी ली।