विजयराघवगढ़: कैमोर में उद्योगपति की बेटी ने सीबीएसई 10वीं में 97% अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया
कैमोर के प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी एवं कटनी भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब ख़ान की पुत्री शनिजा अफ़रोज़ ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा में 97% अंक अर्जित कर प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कैमोर के साथ कटनी ज़िले को गौरवान्वित किया।कुमारी शनिज़ा ने AI विषय में 100 अंक में से 100 अंक अर्जित किए है।