खुरई: छोटी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने भटक रही महिला, बांदरी थाने पहुंची पैट्रोल लेकर, आत्मदाह की दी धमकी
Khurai, Sagar | Jan 3, 2025 खुरई अनुविभाग के बांदरी थाने में शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे एक महिला पैट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई और आत्मदाह की धमकी देने लगी तो हड़कंप मच गया। दरअसल महिला अपने ही दामाद इंद्राज गौड़ द्वारा छोटी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाने भटक रही है। एक दिन पहले खुरई एसडीओपी से भी की थी शिकायत। दामाद पर किसी और को बेटी बेचने का भी लगाया आरोप। पुलिस जांच में जुटी।