खुरई: बसिया गौड़ निवासी महिला ने अपने दामाद पर छोटी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एसडीओपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
Khurai, Sagar | Jan 2, 2025 गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे बसिया गौड़ निवासी महिला छोटी बाई ने अपने ही दामाद पर उसकी 18 वर्षीय छोटी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एसडीओपी कार्यालय में शिकायत की है। महिला ने बताया कि 28 दिसंबर को वह मजदूरी करने गई थी तभी उसका दामाद इंद्राज गौड़ आया और उसकी छोटी बेटी को ले गया। तभी से उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। बांदरी पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप