खुरई: हालिया बारिश से ईंट भट्ठा व्यवसायियों को लाखों का नुकसान, SDM को सौंपा ज्ञापन, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
Khurai, Sagar | Jan 1, 2025 बुधवार को शाम लगभग 5 बजे दर्जनों ईट भट्ठा व्यवसायियों ने sdm को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बरसात से हुए ईट भट्ठा की लाखों का नुकसान की जांच कर सहायता राशि की मांग की। दरअसल मिट्टी से बनाकर सूखने रखी लाखों ईंटें बरसात में खराब हो गईं। जिससे सभी का लाखों का नुकसान हुआ है। sdm के निर्देश पर तहसीलदार यशोवर्धन सिंह ने निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।