खुरई: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुरई ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद
Khurai, Sagar | Jan 2, 2025 गुरुवार शाम लगभग 5 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुरई ने कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के दोनों कार्यकालों में न केवल देश की अर्थ व्यवस्था सुधरी है अपितु देश का मान भी दुनिया भर में बढ़ा है। अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने उद्बोधन दिए।