खुरई: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए देहात थाना पुलिस ने कॉन्वेंट स्कूल में ऑटो चालकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Khurai, Sagar | Jan 3, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे देहात थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नगर के ऑटो चालकों की बैठक का आयोजन कॉन्वेंट स्कूल में किया। बैठक में पुलिस अधिकारी धनेन्द्र सिंह ने कहा कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाएं, ऑटो तेज रफ्तार से न चलाएं। ऑटो में जाली आदि लगाकर बच्चों की सुरक्षा करें।