गोरखपुर: हादसे के बाद प्रशासन सख्त, डंपर से हुई मौत पर मालिक और कार्यदायी संस्था पर होगी FIR, खनन और ओवरस्पीडिंग पर बड़ा एक्शन
गोरखपुर के अजवनिया गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी डंपर से दुर्घटना में मौत होती है तो केवल चालक ही नहीं, बल्कि वाहन मालिक और संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है क