कलान: आजाद समाज पार्टी के नेता पर जमीन कब्जे के आरोप से गरमाया मामला, किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी
कलान। पृथ्वीपुर ढाई गांव में जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धर्मेंद्र और ओमेंद्र पुत्र रमेश ने एसडीएम कलान को प्रार्थना पत्र देकर अपनी आराजी कब्जामुक्त कराने की मांग की है।