हमीरपुर: इंगोहटा गांव के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला कुचली गई और हुई मौत
थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास अरतरा मोड़ पर बाइक सवारों को डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों का एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां एक की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।