हमीरपुर: बिरखेरा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, चार बकरियां जिंदा जल गईं, नगदी सहित गृहस्थी हुई खाक
बीती रात क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा में बिजली के शार्ट सर्किट से भड़की आग की चपेट में आकर चार बकरियां जिंदा जल गई और तीन मवेशी झुलस गए। साथ ही घर में रखी 20 हजार की नगदी सहित अनाज कपड़े आदि गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बीती रात 9.30 बजे बिरखेरा निवासी बालेंद्र पाल के रिहायशी मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग भड़क