इगलास: इगलास क्षेत्र के ग्राम कजरौठ निवासी महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया
Iglas, Aligarh | Oct 12, 2026 इगलास ग्राम कजरौठ निवासी स्वाति पुत्री जगपाल सिंह का कहना है कि उसकी शादी सनी कुमार पुत्र दामोदर निवासी गढ़ी बाजरा पोस्ट पमारी थाना टूंडला हाल निवासी शिव कॉलौनी शाहपुर रोड पोस्ट सागरपुर बल्लभगढ़ के साथ 22 सितंबर 2022 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करते और कहते तेरी मां ने कुछ नहीं दिया मोटरसाइकिल तक नहीं दी।