मेडिकल कॉलेज अस्पताल का सीएमएस ने किया निरीक्षण, बेहतर उपचार के दिए निर्देश।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण कर दवा एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा दवा और इलाज की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों से संवाद भी किया।
उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सुचारु चिकित्सा व्यवस्था एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी सजगता बरतने तथा मरीजों का उपचार तत्परता के साथ किए जाने के निर्देश दिए।
#ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #DainikBhaskar #UPNews #deorianews
Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026