आनंदपुरी: बरजोड़ फला के विद्यालय भवन निर्माण में देरी से ग्रामीणों में रोष, बच्चे एक किलोमीटर दूर पढ़ने जाने को मजबूर
क्षेत्र के बरजोड़ फला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नया भवन निर्माण कार्य बजट स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं होने से ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है। विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण विद्यार्थियों को पिछले कई महीनों से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अस्थायी विद्यालय में पढ़ाई के लिए जाना पड़ रहा है।