जालोर। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 1913 के मानगढ़ नरसंहार के बलिदान को सम्मान देने के लिए मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Jalor, Jalor | Aug 7, 2026