सहसवान: प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय सुजावली में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पवित्र हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का संचार हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।