समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:764,
दिनांक 13/06/2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०)जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शनिवार को जिला अतिथि गृह पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित वरीय कोषागार पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत को निर्देश दिया गया कि जिला अतिथि-गृह की बेहतर व्यवस्था के साथ ही साथ जिला अतिथि गृह एवं परिसर की नियमित साफ सफाई और गार्ड रूम में उपलब्ध व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026