समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 765,
दिनांक 13/06/2026,
===================
नव नालंदा महाविहार से पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए सहायक प्राध्यापकों की टीम ने जिला अभिलेखागार पूर्णिया में अभिलेखों का अवलोकन किया :---
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में चल रहें पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन तथा इसमें समाहित भारतीय ज्ञान परंपरा के भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने हेतू ज्ञान भारतम मिशन के तहत जिला अभिलेखागार, पूर्णिया में किये गये विभिन्न कार्यों को नव नालंदा महाविहार से पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए सहायक प्राध्यापकों की टीम द्वारा अवलोकन किया गया।
टीम में शामिल सहायक प्राध्यापक डॉ रूपनारायण भैना, डॉ तापस सरकार तथा डॉ आलोक मिश्रा ने जिला समाहरणालय स्थित अभिलेखागार में जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ जय शंकर प्रसाद से पांडुलिपियों पर सर्वेक्षण के लिए मुलाक़ात किया ।
डॉ जय शंकर प्रसाद ने प्राध्यापकों की टीम को यहां से ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड की गई विभिन्न पांडुलिपियों के बारे में विवरण दिया और रिकॉर्ड दिखाकर यह उल्लेख भी किया कि पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी अभिलेख "विलेज नोट्स" के रूप में हैं । हालांकि यह ऐतिहासिक हैं, और विभिन्न अनुसंधानों के लिए बहुत उपयोगी भी हैं। तात्कालिक मिशन में इसको शामिल करने को लेकर विचार किया जा सकता है।
डॉ जयशंकर ने बल देकर कहा कि ये अभिलेख विभिन्न रिसर्च के कार्यों में बहुत उपयोगी होंगे और राज्य सरकार उनके डिजिटल माध्यमों पर लाने के लिए प्रयासरत है ।
सर्वेक्षण टीम ने भी पांडुलिपियों की खोज, डिजिटाईजेशन और इनकी उपयोगिता को लेकर यह कहा कि ये भारत सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कदम है और यह भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में बहुत उपयोगी साबित होगी ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026