बिसौली: बिसौली कोतवाली में आगामी ईद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील
Bisauli, Budaun | May 17, 2026 आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को 4 बजे करीब कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।