गुना नगर: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, गौशाला, राशन दुकान, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण मरम्मत उन्नयन प्राथमिकता से करने एवं लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रो पर सभी मूलभूत व्यवस्थाओ और जारी विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।