कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को घटना का पता चला तो परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।