🔴 दुखद खबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।
रूपी सोरेन की तबीयत पिछले कुछ समय से गंभीर बनी हुई थी। उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी स्थिति और बिगड़ने के बाद चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी में जुटी थी।
उनके निधन से सोरेन परिवार, झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर है।
🙏 ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏
#RupiSoren #RupiSorenDeath #HemantSoren #HemantSorenMother #JharkhandNews #JharkhandCM #ShibuSoren #JMM #RanchiNews #BreakingNews #PNAnewsIndia
Dhanwar, Giridih | Oct 7, 2026