बालाघाट: पब्लिक एप्प की खबर का असर: नेतरा श्मशान घाट में बदला टूटा विद्युत पोल, किसानों को मिली राहत
बालाघाट तहसील अंतर्गत ग्राम नेतरा के शमशान घाट क्षेत्र में लंबे समय से टूटा हुआ विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहा था। पोल टूटकर खतरनाक स्थिति में झुक गया था और विद्युत तार नीचे लटकने से ग्रामीणों एवं किसानों में भय का माहौल बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को लेकर 22 मई की सुबह पब्लिक एप्प के माध्यम से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद विद्युत व