✅ कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
उर्वरक गुणवत्ता जांच के लिए लिए नमूने
✅ ई-विकास प्रणाली से ही उर्वरक विक्रय करने तथा ई-टोकन के अनुसार किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
उपसंचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर के निर्देशानुसार कृषि विभाग की अनुविभागीय कृषि अधिकारी सुश्री रचना पटेल की अध्यक्षता में टिमरनी विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टिमरनी विकासखंड में राम ट्रेडिंग कंपनी, विकास एग्रो एजेंसी सहित विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध उर्वरक स्टॉक एवं विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही उर्वरकों की गुणवत्ता का परीक्षण कराने के लिए नमूने भी एकत्रित किए गए।
निरीक्षण के दौरान कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि उर्वरक का विक्रय केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही करें। किसानों को ई-टोकन में दर्शाई गई समय-सीमा के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं तथा उर्वरक विक्रय से संबंधित समस्त अभिलेखों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#FertilizerInspection #Agriculture
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026