बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपाधीक्षक को शो कॉज नोटिस जारी कर दिए कई निर्देश
Buxar, Buxar | Nov 21, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर का बुधवार को पूर्वाहन 10:15 बजे औचक निरीक्षण किया गया. जिसकी जानकारी गुरुवार को 9:39 पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है. वहीं जांच के दौरान पाई गई कमियों को देखते हुए अस्पताल उपाधीक्षक संजय सिंह पर स्पष्टीकरण किया है.