बक्सर: शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और योग्य शिक्षकों को रोजगार देने के लिए नियुक्ति पत्र वितरण: डीएम
Buxar, Buxar | Nov 20, 2024 नियुक्ति पत्र वितरण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करना और योग्य शिक्षकों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उक्त बातें सुबह 11:30 बजे बक्सर स्थित डीआरसीसी परिसर में डीएम अंशुल अग्रवाल ने कही। जिला प्रशासन ने इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त शिक्षकों को बधाई दी । उनसे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देने की अपील की।