बक्सर: पंचकोसी परिक्रमा: पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अहिरौली में पुआ-पकवान का भोग, रही अव्यवस्था
Buxar, Buxar | Nov 20, 2024 परंपरागत तरीके से बुधवार को सिद्धाश्रम बक्सर पंचकोसी परिक्रमा मेला का शुभारंभ हुआ. पांच दिवसीय मेला के पहले दिन पंचकोसी का पड़ाव अहिल्या स्थान अहिरौली में रहा. वहां गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु देवी अहिल्या का दर्शन-पूजन किए और साधु-संतों के सान्निध्य मे पुआ-पकवान का प्रसाद ग्राहण कर रात गुजारे. पंचकोसी परिक्रमा के नेतृत्व में रामरेखा घाट से यात्रा निकाला गया