बक्सर: मुख्य सचिव के निर्देश पर अधिकारियों ने जिले के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Nov 20, 2024 बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। सुबह 10 बजते हीं सबंधित अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच चुके थे। अस्पतालों के भ्रमण के क्रम में चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जाँच की गई।