कायमगंज: गांव उलियापुर में करंट से महिला और युवती झुलसी, घरेलू काम करते समय हुआ हादसा, सीएचसी में भर्ती
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला और एक युवती झुलस गईं। यह घटना दुर्गा टॉकीज के पास उनके घर में हुई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें (सीएचसी) कायमगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। उलियापुर स्थित दुर्गा टॉकीज के पास रहने वाली नीलम (35) पत्नी संजीव और उनके देवर की बेटी आरती घर काम कर रही थी