बिहार: गोंगड़ीपर गांव में गोलीबारी की घटना, दो लोग घायल, थानाध्यक्ष ने कहा- विधि व्यवस्था सामान्य है
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ी पर गांव में हुई गोलीबारी के बाद थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे हैं । मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य है, एक बच्ची और एक बुजुर्व को गोली लगी है पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद आगे ही कार्रवाई की जाएगी।