घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना पर किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया बिहार के रहने वाले अभियुक्त पंकज कुमार को सकरापुर बंबा के पास से मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।