छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में प्रदेशभर में 22 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।
महासंघ ने सरकार और परिवहन विभाग से बस संचालकों की विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि 21 सितंबर 2026 तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 22 सितंबर से प्रदेश में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।