टीकमगढ़: बछौड़ा गांव में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बछौड़ा गांव में सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात दोपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान धीरज सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।